TARN TARAN BREAKING—यहां की कानून व्यवस्था का बुरा हाल………..दिनदहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, अस्पताल तोड़ा दम….कुछ समय पूर्व हुआ था प्रेम विवाह

एसएनई नेटवर्क.तरनतारन। 

यहां की कानून व्यवस्था का बुरा हाल हैं। गोली चलना, हत्या जैसे संगीन अपराध इधर आम बात हो चुकी हैं। मामला पंजाब के जिला तरनतारन के साथ जुड़ा हैं। तहसील पट्टी के अधीन गांव सैदपुर के रहने वाले युवक की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया की कि युवक का प्रेम विवाह हुआ था। हत्या, उसके ससुरालियों ने की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शव सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया। घटनाक्रम कुछ समय पूर्व का बताया जा रहा हैं। हत्या की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। 

घटनाक्रम के बारे जानकारी देते हुए मृतक जगरूप सिंह के पिता हरभजन सिंह ने बताया कि उसके बेटे की कुछ समय पूर्व गांव की रहने वाली लड़की से विवाह हुआ। लड़की के परिजन , इस शादी से ऐतराज करते थे। लेकिन, पंचायत ने दोनों तरफ से समझौता करवा दिया। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब पास में स्थित खेल मैदान में बेटा खेलने गया। 

पूर्व में घात लगाकर बैठे ससुरालियों ने उसके साथ पूर्व में मारपीट की। उसके उपरांत बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। अन्य लोग वहां से भाग खड़े हुए। पता चलने पर खून से लथपथ बेटे को पास में स्थित अस्पताल लेकर गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाने पर पुलिस के बड़े अधिकारी तथा संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिता के बयान दर्ज कर लिए गए।पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि युवक की मृत्यु गोली लगने की वजह से हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि लड़के के ससुराल वाले विवाह से खुश नहीं थे। इसलिए, घात लगाकर , उसे गोली मार दी गई। बाकी उनकी जांच-पड़ताल केस के संबंध में जारी है। मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes