TARN-TARAN BREAKING….हे, भगवान दोस्ती का रिश्ता क्यों हुआ दागदार….एक दोस्त ने दूसरे दोस्त कर दिया कत्ल..क्या रही असल वजह. जानेंगे, इस रिपोर्ट में….?

CRIME-MURDER-SCENE

SNE NETWORK.TARN-TARAN.

तरनतारन जिले के कस्बा खडूर साहिब में युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही की है। मृतक शाह सिकंदर सिंह उर्फ सिकंदर (34) पटियाला के गांव ढडरिया का रहने वाला था। आरोपी दोस्त गुरनाम सिंह उर्फ पीटर ने साथी की मदद से सिकंदर को मौत के घाट उतार दिया। सिकंदर का शव खडूर साहिब क्षेत्र से मिला। सिकंदर की शादी नहीं हुई थी। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के घाव मिले हैं।

शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस संबंधी थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिला पटियाला के थाना सदर के अधीन आते गांव सैफदीपुर के सरपंच गुरविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए गुरनाम सिंह पीटर निवासी गांव शतराना (थाना पांतड़ा, पटियाला) व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

सब डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि सरपंच गुरविंदर सिंह का साला शाह सिकंदर सिंह उर्फ सिकंदर पटियाला स्थित किराये के मकान में रहता था। तीन फरवरी को सरपंच गुरनाम सिंह अपने साले सिकंदर को मिलने के लिए उसके यहां गया। वहां पर सिकंदर का दोस्त गुरनाम सिंह उर्फ पीटर अपने एक साथी सहित वहां आया और कहने लगा कि किसी काम के लिए खडूर साहिब जाना है। जिस पर सिकंदर को पीटर ने कार में बिठा लिया और खडूर साहिब के लिए रवाना हो गए। अगले दिन शाम तक सिकंदर वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। 

5 फरवरी की शाम को सरपंच गुरविंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक शव की तस्वीर देखी। वह सिकंदर की थी, जिसके बाद तरनतारन पुलिस से संपर्क किया गया। एसएसपी सुरेंद्र लांबा के ध्यान में मामला आते ही पुलिस ने गुरविंदर सिंह के बयान दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि गुरनाम सिंह पीटर ने अपने साथी की मदद से साजिश के तहत अपने दोस्त सिकंदर को पटियाला से साथ लिया और खडूर साहिब में लाकर उसे मौत के घाट उतारा। शुक्रवार को सिविल अस्पताल, तरनतारन से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।  हत्या की वजह क्या थी, ये अभी सामने नहीं आया।

100% LikesVS
0% Dislikes