TARN-TARAN—यहां से बरामद हुई करोड़ों की हेरोइन…….B.S.F-POLICE की हो रही सराहना…..देश के इन हिस्सों में जानी थी खेप

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन।  

सरहद से 18 करोड़ (साढ़े तीन किलो) हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी जिला तरनतारन के सीमांत गांव मेहंदीपुर से हुई। किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी के बारे पुष्टि नहीं हुई। सीमा सुरक्षा बल तथा पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान की वजह से भारी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि खेप पाकिस्तान से आई थी। किसी अज्ञात जगह में छिपा रखी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इसे देश के कई हिस्सों में सप्लाई करना था। किस-किस के तार जुड़े है, इस बारे पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच विशेष टीम कर रही हैं। 

पंजाब का जिला तरनतारन भारत-पाक सीमा क्षेत्र के पास का इलाका है। कई ग्रामीण क्षेत्र में आए दिन पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से नशे या फिर हथियार की खेप भेजता रहता है। सीमा सुरक्षा बल हमेशा उनके नापाक इरादों को पस्त कर देती है। इस बार भी सीमा सुरक्षा बल ने स्थानीय पुलिस की मदद से सीमा के पास एक सिविल क्षेत्र से हेरोइन बरामद की। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 18 करोड़ के आसपास है। लगभग साढ़े तीन किलो वजन बताया जा रहा है। जांच पुलिस की विशेष टीम को सौंप दी गई। पता लगाया जा रहा है कि खेप के तार किस तस्कर के साथ जुड़े है। 

गौर करने की बात है कि अक्सर ही सीमांत क्षेत्र में रहने वाले कई लोग पाकिस्तान तस्करों के साथ संबंध होने की वजह से पकड़े गए। जांच में सामने आया कि वह सरहद पार के लिए तस्करी का धंधा करते है। कई बार पुलिस तथा जांच एजेंसी की पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ।

100% LikesVS
0% Dislikes