खौफनाक मंजर….हिमाचल-प्रदेश के अंब में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तरनतारन की महिला समेत 2 की मौत…41 श्रद्धालु घायल10 की हालत चिंताजनक

ट्रक का एक्सलरेटर टूटने की वजह से गहरी खाई में जा गिरा….राहत कार्य जारी

अमित मरवाहा.तरनतारन/हिमाचल-प्रदेश। 

हिमाचल प्रदेश के अंब हाईवे पर एक खौफनाक मंजर सामने आया। दर्दनाक सड़क हादसे दौरान पंजाब के जिला तरनतारन के रहने वाले एक महिला समेत दो की तत्काल मौत हो गई। मरने वालों की पहचान 40 वर्षीय राज कौर तथा 42 वर्षीय जगतार सिंह के तौर पर हुई। शव स्थानीय सिविल अस्पताल में रखवा दिया गए। लगभग 41 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें 10 की हालत अति चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों को अंब के सिविल अस्पताल भर्ती किया गया। हादसा लगभग 11 बजे सोमवार सुबह का है। राहत कार्य अभी तक जारी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक के एक्सीलेटर टूटने की वजह से ट्रक-चालक संतुलन खो बैठा। ट्रक सीधा गहरी खाई में जा गिरा। हादसा तब हुआ जब श्रद्धालु ट्रक सवार होली-मोहल्ला के मेला से बाबा वडभाग सिंह मैड़ी से वापस लौट रहे थे। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना को लेकर संवेदना जताने के साथ-साथ युद्ध स्तर राहत कार्य में जुट चुका है।   

प्रति वर्ष हिमाचल प्रदेश के अधीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बडबाग सिंह में होली मोहल्ला के दौरान मेला होता है। दूर-दराज से संगत दर्शन के लिए एकत्रित होती है। खासकर, पंजाब से भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते है। इस बार भारी संख्या में पंजाब से श्रद्धालु ऐतिहासिक गुरुद्वारा पहुंचे। लगभग 41 श्रद्धालु एक ट्रक में सवार होकर मेला समाप्त होने के अगले दिन यानी ,सोमवार वापस लौट रहे थे। अचानक अंब क्षेत्र के अधीन हाईवे पर ट्रक का एक्सीलेटर टूट गया। ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा। ट्रक सीधा खाई में जा गिरा। प्रशासन को दुर्घटना की सूचना मिली। भारी मात्रा में एंबुलेंस, पुलिस तथा सिविल प्रशासन के उच्च अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। राहत कार्य आरंभ हुआ। ट्रक के भीतर सभी बुरी तरह से फंसे हुए दिखे। प्रशासन ने अत्याधुनिक मशीने यानी जेसीबी की मदद से ट्रक से बाहर श्रद्धालुओं को निकालने का काम शुरू किया। दो ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि 10 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। शेष घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों में बच्चों तथा बुजुर्गों की अधिक संख्या है। 

प्रशासन के मुताबिक, घायल तथा मृतकों के स्वजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई। मरने वालों के शव सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। परिजनों के आने के उपरांत ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। डॉक्टर के अधीन एक विशेष टीम गठित की गई। 

0% LikesVS
100% Dislikes