देश को दहलाने की पाक कोशिश नाकाम……फिरोजपुर सेक्टर से भारी मात्रा में हथियार, गोली सिक्का बरामद

वरिष्ठ पत्रकार अमित मरवाहा.पवन कुमार.अमृतसर/तरनतारन/ फिरोजपुर।

यहां पर सीमा सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हासिल हुई। वाक्यात, पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर का बताया जा रहा हैं। गुरुवार की रात्रि 7 बजे के करीब भारत-पाक की शून्य रेखा (जीरो लाइन) से भारी मात्रा में हथियार एवं गोली सिक्का बरामद किया गया। माना जा रहा है कि इस वर्ष में सीमा सुरक्षा बल की यह सबसे बड़ी सफलता हैं। यह कामयाबी बीओपी जगदीश, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 136 बटालियन ने हासिल की। हथियार एवं गोलीबारी सिक्का अपने कब्जे में लेकर अगली जांच-पड़ताल आरंभ कर दी गई। इस बात की पुष्टि, सीमा सुरक्षा बल के शीर्ष प्रवक्ता ने अधिकारिक तौर पर कर दी गई। 

हमेशा से ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के खिलाफ समय-समय पर देश विरोधी षडयंत्र रचती आई। इस बार फिर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत देश को दहलाने का प्रयास किया गया। लेकिन, देश की सीमा सुरक्षा बल ने इसे नाकाम कर दिया। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर सेक्टर के बीओपी जगदीश में तैनात 136 बटालियन के सुरक्षा बल जवान मुस्तैद थे।एकदम इनकी नजर शून्य लाइन पर पड़ी । अंधेरा अधिक होने की कारण कुछ खास नहीं दिखाई दिया। कृत्रिम रोशनी की मदद से सर्च चलाया तो वहां पर भारी मात्रा में हथियार एवं गोली सिक्का पड़ा था। टीम ने तत्काल, उसे कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि ईद-गिर्द भी पुलिस की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी हैं।   

यह बरामद हुआ

i) एके 47 राइफल – 03 नग 06 खाली पत्रिकाओं के साथ
ii) मिनी-एके 47 राइफल – 05 खाली पत्रिकाओं के साथ 03 नग
iii) पिस्तौल (बैरेटा प्रकार) – 03 संख्या 06 खाली पत्रिकाओं के साथ।
iv) गोला बारूद – 200 राउंड (राइफल के 100 राउंड, और 100 .)
पिस्टल के राउंड)

100% LikesVS
0% Dislikes