अमित मरवाहा.क्राइम रिपोर्टर अनिल भंडारी/ तरनतारन/अमृतसर।

सिद्वू मूसे वाला हत्याकांड में पुलिस की पंजाब सहित पांच राज्यों में निरंतर रेड जारी हैं। सोमवार को जिला तरनतारन के गांव जौड़ा के रहने वाले गैंगस्टर जगरूप सिंह रुपा के घर पुलिस ने रेड की। फिलहाल, यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई कि पुलिस मानसा की थी या फिर स्थानीय पुलिस। स्थानीय पुलिस ने सिर्फ आम रेड का ही जानकारी दी। विशेष जांच दल द्वारा जारी की गई सूची में रुपा 8वें नंबर पर शार्प शूटर हैं। इसके खिलाफ दर्जन भर से ऊपर अपराधिक मामले दर्ज हैं। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने रूपा के घर की गहनता से छानबीन की। उसके स्वजनों से पूछताछ की बात भी सामने आई। बताया जा रहा है कि रुपा जग्गू तथा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खास हैं। लंबे समय से फरार चल रहा हैं। प्रदेश भर की पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश हैं।

जिला तरनतारन के गांव जौड़ा में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया। जब गांव चारों तरफ पुलिस की गाड़ियों ने गांव को पूर्ण रुप से घेर लिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई। उच्च अधिकारियों की स्पेशल टीम गैंगस्टर जगरूप सिंह रुपा के घर पहुंची। परिजनों ने दरवाजा खोला। अधिकारियों के नेतृत्व वाली टीम ने रूपा के घर की चारों तरफ तलाशी की। लगभग पुलिस टीम एक घंटा से ऊपर रहीं। पुलिस ने किसी को इस बारे जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि रूपा का वहां से कोई सुराग तो नहीं मिला, लेकिन परिजनों की पूछताछ से पुलिस को कुछ अहम जानकारी हासिल होने की बात सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि रूपा के नाम सामने आने के बाद ही भूमिगत हो चुका हैं। पुलिस को अहम जानकारी मिली थी कि रुपा अपने गांव में छिपा है, इसलिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तथा विशेष जांच दल टीम पहुंची थी। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस तथा कुछ खुफिया विभाग के कर्मचारियों को सादी वर्दी में वहां पर तैनात कर दिया गया। वह पल-पल की जानकारी पुलिस को मुहैया कराएंगे।
ऐसी कोई बात नहीं, सिर्फ रुटीन चेकिंग थी
जिला तरनतारन के सरियाली से डीएसपी जागीर सिंह ने बताया कि रेड की कोई ऐसी बात नहीं हैं। मानसा पुलिस की यहां पर दबिश देने की बात को सिरे से नकार दिया। रूटीन चेकिंग के दौरान जोड़ा गांव में दबिश दी गई। अपराध से नाता रखने वाले हर अपराधी के जहां पुलिस दबिश देती है। रूपा के खिलाफ जिला तरनतारन में 5 मामले दर्ज है। अन्य जिला में कितने मामले दर्ज है, उस बारे कोई पुख्ता जानकारी नहीं हैं।

स्वजन बोलें.बेटा एक नंबर का नशेड़ी..4 साल पहले कर दिया था बेदखल…हमारी तरफ से गोली मार दो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता

गैंगस्टर रूपा के मां-बाप ने कहा कि उनका बेटा एक नंबर का नशेड़ी हैं। चार साल पहले , उसे बेदखल कर दिया था। तब से कभी घर एवं गांव नहीं आया। हमारा, उससे कोई नाता नहीं हैं। हमारी तरफ से , उसे चाहे गोली मार दो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता हैं।