सहारनपुर में पंजाब का मंत्रिमंडल -विधायक जुटे है केंद्र-यूपी सरकार के खिलाफ, शासन के छूट रहे पसीने
एसएनई न्यूज़.सहारनपुर।
अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है कि सहारनपुर सीमा पर नवजोत सिद्धू , मंत्रियों तथा विधायकों सहित समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि इन सबको सहारनपुर पुलिस थाना सरसावा में ले गई। मंत्रियों तथा विधायकों में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विजय इंदर सिंगला, गुरकीरत कोटली, परगट सिंह शामिल है। पता चला है कि वहां पर स्थानीय कांग्रेस नेता वर्करों काफी संख्या में इकट्ठा हुए है। स्थिति काफी तनावपूर्ण बताई जा रही है। अन्य जिलों से पुलिस तथा विशेष पुलिस दस्ता लगाया गया। पुलिस ने हिरासत में लिए पंजाब के मंत्रियों तथा विधायकों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की, इस बारे पुलिस शासन तथा सिविल शासन ने आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की।
पता चला है कि नवजोत सिंह सिद्धू दोपहर को पंजाब के जीरकपुर से अपने काफिले सहित लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। देर शाम उनका काफिला सहारनपुर सीमा पर पहुंच गया। पहले से भारी मात्रा में तैनात यूपी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने रास्ते में धरना लगा दिया। उनका साथ देने के लिए सहारनपुर कांग्रेस के बड़े नेता सहित समर्थक पहुंच गए। केंद्र की भाजपा तथा यूपी की आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इस दौरान पुलिस के साथ सिद्धू तथा उनके समर्थकों के बीच धक्का मुक्की शुरु हो गई। अंत में पुलिस को सभी नेताओं को हिरासत में लेना पड़ा। पुलिस ने अपनी गाड़ियों में बैठा कर सहारनपुर के सरसावा थाना ले गए। संभावना है कि पुलिस सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई कर सकती है।
प्रियंका गांधी हिरासत में लेने से खफा है सिद्धू
दरअसल, प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने पिछले दिनों हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ कोई कानूनी नहीं होने के बावजूद 24 घंटा के ऊपर यूपी पुलिस ने हिरासत में रखा। सिद्धू ने अपने ट्वीट में साफतौर पर कहा था कि प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने जानबूझकर अवैध हिरासत में रखकर उन्हें प्रताड़ित किया। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार तथा यूपी की आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में लेते हुए कहा था कि क्यों नहीं मंत्री के बेटे को दोनों तरफ से संरक्षण दिया जा रहा है। क्यों नहीं अभी तक गिरफ्तार किया गया।