वरिष्ठ पत्रकार.जम्मू।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में ग्रेनेड हमले की खबर है। सूत्रों के अनुसार, ग्रेनेड विस्फोट में सेना के एक जवान सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। हमले को अंजाम देकर आतंकवादी मौके से फरार हो गए हैं।
डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई
सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात सुरक्षाबलों ने जिले के एथलान गडोले गांव में तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने तलाशी शुरू की। छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर ग्रेनेड फेंक दिया। इसमें दो नागरिक और एक सेना का एक जवान को मामूली चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।