BIG-BREAKING….अवैध कोयला खदान में धमाका…16 मजदूरों की मौत,जानेंगे, कहां का है ये पूरा मामला…?

FILE-IMAGE

SNE NETWORK.NATIONAL DESK.

मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को अवैध कोयला खदान में धमाका हो गया। हादसे में कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों के अब भी खदान में फंसे होने की आशंका है। यह जानकारी राज्य की पुलिस महानिदेशक आई. नोंग्रांग ने दी।

बचाव दल राहत और खोज अभियान में लगे हुए हैं। यह हादसा सुबह थांग्स्कु इलाके में हुआ। पुलिस महानिदेशक ने कहा,अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं। धमाके के समय खदान के अंदर कितने मजदूर थे, यह अभी साफ नहीं है। और लोगों के फंसे होने की आशंका है। धमाके का कारण के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने हादसे पर दुख जताते हुए पीएम नेशनल रिलीफ फंड से हर मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

100% LikesVS
0% Dislikes