वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली।
बोरवेल में एक नवजात फंस गया। उसे बाहर निकालने का अभियान तत्काल शुरू किया। 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामला, ओडिशा के संबलपुर क्षेत्र से जुड़ा हैं। घटनाक्रम मंगलवार की देर सायं का बताया जा रहा हैं।
पुलिस ने बताया कि रंगाली क्षेत्र के लारीपाली गांव में यह बोरवेल करीब 15-20 फीट गहरा था। इसमें ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। नवजात बच्चे का कोई परिजन फिलहाल सामने नहीं आया है। उसे बाहर निकालने के लिए बोरवेल के बगल में एक और गड्ढा किया गया, जिसके बाद उसे बाहर निकाला जा सका।