SNE NETWORK.NATIONAL DESK.
अभी-अभी असम से बहुत बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सायं जोरहाट शहर के समीप क्षेत्र में एक धमाका हुआ है। इसमें 2 की मौत, जबकि, 2 से ऊपर की अति गंभीर तौर पर घायल होने की सूचना सामने आ रही है। धमाका कबाड़ की दुकान पर हुआ। प्राथमिक जांच में मरने वालों की आयु 45 तथा 8 वर्ष बताई जा रही है। दोनों ही कबाड़ इकट्ठा का काम करते थे। धमाका किस वजह से हुआ, फिलहाल, उनका असल कारण ढूंढने में एजेंसी तथा पुलिस की विशेष टीम चुकी हैं। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की। माना जा रहा है कि धमाके की आवाज 4 किलोमीटर तक सुनाई दी।
एक स्थानीय निवासी ने कहा, “शुरू में हमें लगा कि यह LPG सिलेंडर का धमाका है, लेकिन बाद में हमें एहसास हुआ कि यह कुछ और है।” उन्होंने आगे बताया कि वे मौके पर पहुंचे और चार लोगों को घायल पाया। पुलिस ने कहा कि घायलों को तुरंत जोरहाट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया।
..मृतकों की पहचान हो चुकी हैं
मृतकों की पहचान नूर मोहम्मद (45) और मोहम्मद इकबाल (8) के रूप में हुई है, दोनों जोरहाट शहर के राजामैदाम न्यू कॉलोनी के रहने वाले हैं। घायलों में शहनाज बेगम (12) और नूरजहां बेगम (35) शामिल हैं।###CANADA###BLAST-NEWS###CHINNA###

