BREAKING NEWS….यहां पर लगी भयंकर आग…..कईयों के मारे जाने की संभावना, राहत कार्य जारी, जानिए, किस क्षेत्र से जुड़ा है मामला

वरिष्ठ पत्रकार.कोलकाता। 

यहां पर भयंकर आग लग चुकी है। मामला, कोलकाता के लोहापट्टी क्षेत्र से जुड़ा है। कई लोगों के मारे जाने तथा भीतर फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। आग लोहे के गोदाम में लगी है। पता चला है कि आग आधा दर्जन गोदाम में लगी है। प्राथमिक पड़ताल में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल, इस बात की किसी प्रशासनिक अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आग वीरवार सुबह 9 बजे के करीब लगी है। दमकल विभाग की 1 दर्जन गाड़ियां पहुंच चुकी है। सैंकड़ों की संख्या में दमकल कर्मचारी राहत कार्य में जुट चुके है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। किसी को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि आग सुबह लगी। आग इतनी भयानक थी कि उसने पांच गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। यह सभी गोदाम लोहे की धातु के बताए जा रहे है। आग के कारण फिलहाल तो स्पष्ट नहीं हो पाए। प्राथमिक जांच में बिजली की तारों के शार्ट सर्किट होने का कारण बताया जा रहा है। भीतर कई लोगों के फंसे या फिर मरने की संभावना से भी नहीं इंकार किया जा सकता है। राहत कार्य तेजी से चल रहे है। दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास में जुट चुकी है। भीतर कितने लोग फंसे है , इस बारे फिलहाल कुछ कहना सही नहीं होगा। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य जारी है। 

पता चला है कि प्रशासन तथा पुलिस के शीर्ष अधिकारी भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए है। क्षेत्र को पूर्ण तौर पर सील कर दिया गया। जांच-पड़ताल जारी है। जांच में सामने आया कि अरबों का सामान जल कर राख हो चुका है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। किसी प्रकार से शव कितने बाहर निकाले गए, उस बारे अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। 

100% LikesVS
0% Dislikes