SNE NETWORK.NATIONAL-DESK.
इंडिगो की बंगलूरू से लखनऊ जा रही फ्लाइट संख्या 6E 451 में शनिवार, 7 नवंबर 2026 को सुरक्षा संबंधी खतरे की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पायलटों ने विमान को लखनऊ ले जाने के बजाय वापस बंगलूरू लौटाने का फैसला किया। इसके बाद विमान को जरूरी सुरक्षा जांच के लिए बंगलूरू में उतारा गया। इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षा खतरे की सूचना मिलते ही तय प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई। इसके बाद पायलटों ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए विमान को उसके मूल स्थान यानी बंगलूरू वापस ले जाने का निर्णय लिया।
एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। यात्रियों को जलपान उपलब्ध कराया जा रहा है और उन्हें नियमित रूप से उड़ान से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। इंडिगो ने कहा कि जरूरी सुरक्षा जांच पूरी होने और संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट संख्या 6E 451 दोबारा लखनऊ के लिए रवाना होगी।###USA###UK###CANADA###INDIA###INDIGO###FLIGHT###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

