NATIONAL BREAKING..यहां पर हुआ बहुत बड़ा धमाका…जानिए, कितने लोगों के मौत की हुई पुष्टि

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

गुजरात के वडोदरा जिले में  (अस्फाल्ट) संयंत्र पर टैंकर में विस्फोट हुआ। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना वडोदरा जिले के सावली तालुका के मोक्षी गांव में हुई। भादरवा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब टैंकर को गर्म किया जा रहा था ताकि उसमें फंसा हुआ डामर बाहर निकाला जा सके।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि टैंकर को गर्म करने के दौरान गैस का दबाव बढ़ गया और टैंकर में धमाका हो गया। इस दौरान पास में खड़े 3 लोग मारे गए। मृतकों में टैंकर का चालक, सफाईकर्मी और एक मजदूर शामिल हैं।


धमाके के बाद तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए वडोदरा के अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 26 वर्षीय अरमान जियाउल्लाह (निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश), 21 वर्षीय अशोक गुर्जर (निवासी अलवर, राजस्थान) और 33 वर्षीय शाकिब अख्तर खान (निवासी वडोदरा) के रूप में हुई है।

100% LikesVS
0% Dislikes