वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क।
मणिपुर में 3 कुख्यात आतंकियों को गिरफ्तार करने में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई। कथित आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ हैं।
पुलिस ने जिन उग्रवादियों को पकड़ा है, उनमें PREPAK (PRO) संगठन का एक सदस्य शामिल है, जिसे विष्णुपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान ओइनाम हेमंत अजीत सिंह के रूप में हुई है। इसके अलावा कांग्लेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी नामक संगठन का सदस्य तोम्बा सिंह और इसी पार्टी का एक सदस्य लोरेम्बम सुरेश शामिल है। आरोपी विभिन्न पेट्रोल पंप से वसूली करने के आरोपी हैं।