NATIONAL NEWS….चंद्रमा की सतह पर कभी रहा था मैग्मा का महासागर—-ISRO

SNE NETWORK.NATIONAL DESK.


इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के डाटा से संकेत मिला है कि चंद्रमा की सतह पर कभी मैग्मा का महासागर रहा था। यह जानकारी जर्नल नेचर में छपे विश्लेषण में दी गई है। इसमें प्रज्ञान रोवर से चांद की सतह पर पाई गई मिट्टी का जो डाटा भेजा गया है उसका अध्ययन करने के बाद यह विश्लेषण तैयार किया गया।

चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर पर लगे प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास 23 अगस्त 2023 को सॉफ्ट लैंडिंग की थी। अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के लेखक समेत अध्ययन के अन्य लेखकों ने दावा किया कि पिछले मिशन, जैसे कि नासा का अपोलो और सोवियत संघ का लूना, मुख्य रूप से क्रमशः चंद्रमा के भूमध्यरेखीय और मध्य-अक्षांश क्षेत्रों से लिए गए मिट्टी के नमूनों पर निर्भर रहे हैं।

प्रज्ञान रोवर से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए शोधकर्ताओं ने पाया कि चंद्रमा की मिट्टी एक ही प्रकार की चट्टान फेरोअन एनोर्थोसाइट या एफएएन से बनी है। लेखकों ने दावा किया कि उनके परिणाम भूमध्यरेखीय और मध्य-अक्षांश क्षेत्रों से लिए गए नमूनों के विश्लेषण से मिलते-जुलते थे।यह चंद्रमा के प्रारंभिक विकास के लिए एक व्यापक रूप से स्वीकृत परिदृश्य है।

100% LikesVS
0% Dislikes