NATIONAL NEWS….जानिए, किस राज्य में तेज बारिश से 12 लोगों की गई जान….सीएम ने पीड़ित परिवार के समक्ष कौन सी कहीं बड़ी बात

वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली। 

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश लगातार हो रही है। इससे मरने वालों की कुल संख्या 12 पहुंच चुकी है। राहत कार्य युद्वस्तर पर जारी है। कई शवों का मलबे में दबे होने की खबर है। सैंकड़ों की करीब लोगों के घायल होने की बात सामने आई। उन्हें विभिन्न अस्पताल में भर्ती किया गया। राज्य सरकार ने मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की तथा हर प्रकार की आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया गया। इस बात की पुष्टि, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक सरकारी बयान जारी करके कहा है। उन्होंने बताया कि इस दुख की आपदा में सरकार हर पीड़ित परिवार से साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। किसी को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रशासन तथा सरकार राहत कार्य में जुटी है। पल पल की खबर, उन तक पहुंच रही है। 

सोमवार से पश्चिम बंगाल के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। कई जिलों में इसका काफी नुकसान हो रहा है। खासकर किसानों की फसल तबाह हो चुकी है। अब तक 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृत्यु की वजह मलबे में दबने की वजह से हुई। कईयों की अभी तक दबे होने की बात सामने आ रही है। राहत कार्य विभिन्न टीमें जुटी है। एनआरडीएफ की कई टीमें को भी इस कार्य में लगा दिया गया। 

उधर, मौसम विभाग ने चेताया है कि आने वाले दिनों में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकती है। अधिक खतरे वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने का कार्य जारी है। सीएम ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की। उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया गया।  

जानिए किन जिलों में कितने लोगों की हुई मौत

सरकारी आंकड़ो के मुताबिक, पूर्व वर्धमान में 5, पश्चिम मेदिनीपुर में 2, पुरुलिया दो, नादिया में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की कुल संख्या 12 तक पहुंच चुकी है। कई अभी तक धवस्त इमारतों के नीचे दबे होने की बात सामने आई। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकती है। घायलों की संख्या का आंकड़ा 100 पार कर चुका है। 

100% LikesVS
0% Dislikes