NATURE…क्या चल रहा है चंद्रमा में, किस रिपोर्ट ने हिला दिया पूरे विश्व को, अब आगे क्या…..?

MOON IMAGE BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.नेशनल डेस्क।  

चंद्रयान-3 मिशन के आंकड़ों से एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि चंद्रमा के ध्रुवों के पास चंद्रमा की सतह के नीचे पहले से ज्यादा स्थानों पर बर्फ का अस्तित्व हो सकता है। इस अध्ययन के प्रमुख लेखक दुर्गा प्रसाद करनम ने कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे है। वर्तमान में वह अहमदाबाद के फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में फैकल्टी हैं। 

इस बात की मिल सकती है जानकारी

उन्होंने बताया कि सतह के तापमान में बड़े और स्थानीय परिवर्तन बर्फ के बनने में सीधा प्रभाव डाल सकते हैं। बर्फ के कणों का अध्ययन करने से उनके उत्पत्ति और इतिहास के बारे में नई जानकारियां मिल सकती हैं। यह जानकारी यह भी बताएगी कि समय के साथ चंद्रमा की सतह पर बर्फ कैसे जमा हुई और वहां से चली गई, जो चंद्रमा के प्रारंभिक भूगर्भिक प्रक्रियाओं को समझने में मदद कर सकती है।

बेंगलुरु से लॉन्च किया था


चंद्रयान-3 मिशन, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बेंगलुरु से लॉन्च किया था, ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास एक सॉफ्ट लैंडिंग की। इस लैंडिंग स्थल को 3 दिन बाद 26 अगस्त को ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ नाम दिया गया था।


इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने चंद्रमा की सतह के 10 सेंटीमीटर नीचे तक तापमान मापने के डेटा का विश्लेषण किया। ये माप चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर सवार ‘चैस्टी’ प्रोब की तरफ से किए गए थे। लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के किनारे पर लगभग 69 डिग्री दक्षिणी अक्षांश पर उतरा था। इस लैंडिंग स्थल पर ‘सूर्य की दिशा में झुका हुआ ढलान’ था, जहां तापमान दिन के समय लगभग 82 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और रात में -170 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

100% LikesVS
0% Dislikes