वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क।
सुरंग में फंसे 7 लोगों की तलाश शनिवार को लगातार 22वें दिन भी जारी है। तलाशी अभियान में शनिवार को खास मशीनरी का इस्तेमाल किया गया, जिससे अभियान को गति मिली। मामले में अधिकारियों ने बताया कि अब सुरंग के अंदर फंसे 7 लोगों को निकालने के लिए स्वायत्त हाइड्रोलिक-संचालित रोबोट का उपयोग किया जा रहा है, जो मिट्टी और मलबे को तेजी से हटाने में मदद कर रहा है।
इस अभियान में सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), खनन कंपनियां, और रोबोटिक्स विशेषज्ञ भी शामिल हैं। मिट्टी और मलबे को हटाने के लिए कन्वेयर बेल्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे प्रति घंटे 620 क्यूबिक मीटर मलबा बाहर निकाला जा सकता है। यह अभियान चौबीसों घंटे चल रहा है और सुरंग में पानी निकालने की कोशिश भी की जा रही है।
गौरतलब है कि बीते 22 फरवरी को एसएलबीसी परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद इंजीनियर और मजदूर समेत 8 लोग फंस गए थे। जिनमें मनोज कुमार (उत्तर प्रदेश), सनी सिंह (जम्मू-कश्मीर), गुरप्रीत सिंह (पंजाब), और झारखंड के संदीप साहू, जेगता जैस और अनुज साहू शामिल हैं।