इस राज्य में 900 बांग्लादेशी अवैध तरीके से रह रहे थे……पुलिस ने दबोचा ऐसे…..2 अलकायदा के स्लीपर सेल भी पकड़े गए

ILLEGAL BANGLADESHI ARRESTED

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

गुजरात की सूरत पुलिस ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि करीब 900 अवैध बांग्लादेशी को चिन्हित कर पुलिस हिरासत में लिया गया। इनमें महिलाएं, पुरुष तथा बच्चे भी शामिल है। 2 अलकायदा के स्लीपर सेल भी गिरफ्तार किए गए। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने की। उन्होंने साफ तौर पर संदेश दिया है कि अगर कोई अवैध रूप से रह रहा है तो वे पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें, अन्यथा बहुत बड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

सूरत पुलिस के खुफिया विभाग लंबे समय से अवैध बांग्लादेशियों के बारे पता लगाने में लगा था। सब कुछ पता लगाने के उपरांत सामने आया कि सूरत में लगभग 900 के करीब अवैध बंगलादेशी रहते है। एक-एक को चिन्हित कर लिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल तथा केंद्रीय पुलिस की मदद से सभी को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि उनके दस्तावेज का सत्यापन किया तो पता चला है कि वे सब भारत के वैध निवासी नहीं है। इनके पास कोई भारतीय पहचान पत्र नहीं था। बताया जा रहा है कि वे लोग समुद्री तट के माध्यम से आए थे। कोई 5 या फिर 3 साल से सूरत में रह रहे थे। 

हैरान करने वाली बात है कि इसमें 2 अलकायदा के स्लीपर सेल भी अवैध तौर पर रह रहे थे। उनके पास काफी सामान बरामद हुआ, जिससे साफ साबित हो जाता है कि वे लोग देश के विरोध षडयंत्र रच रहे थे। उधर, पुलिस उच्च अधिकारी ने चेतावनी देते हुए अवैध प्रवासियों को कहा कि वे लोग पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दें नहीं तो बाद में बड़ी कानूनी कार्रवाई उनके खिलाफ की जाएगी। 

50% LikesVS
50% Dislikes