दूषित पानी से कितने लोगों की हुई मौत….कौन है इसका जिम्मेदार..अब तक सरकार ने क्या लिया फैसला….?

GANDA-PANI-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

इंदौर में दूषित पानी से मौतों के मामले में मोहन सरकार ने नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव को हटा दिया है। वहीं, एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया और इंचार्ज सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव और एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। एडिशनल कमिश्नर सिसोनिया का ट्रांसफर किया गया था। वहीं, इंचार्ज सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया था।


इससे पहले सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि इंदौर में दूषित पानी से सिर्फ 4 मौतें हुई हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी हाईकोर्ट को दी। सरकार की यह रिपोर्ट तब आई है, जब मृतकों के परिजन और अस्पतालों के जरिए 15 मौतों की जानकारी सामने आ चुकी है। मामला हाईकोर्ट में है। अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी। 1 जनवरी को हाईकोर्ट ने सरकार को स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा था। सरकार ने 5 दिन बाद 4 मौतों की बात स्वीकारी। उधर, राहुल गांधी ने इस घटना के लिए डबल इंजन की सरकार को जिम्मेदार बताया है।


राज्य सरकार ने 39 पेज की स्टेट्स रिपोर्ट में बताया कि दूषित पानी से चार सीनियर सिटीजन की मौत हुई है। सभी की उम्र 60 साल से ज्यादा है। इनमें उर्मिला की मौत 28 दिसंबर, तारा (60) और नंदा (70) की 30 दिसंबर और हीरालाल ( 65) की 31 दिसंबर को हुई।

100% LikesVS
0% Dislikes