राहुल गांधी का भाजपा पर तंज….तेलंगाना में निकल चुकी है हवा,  डींगे हांक रहे आप

वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली। तेलंगाना में पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, भाजपा नेता राज्य में अपनी संभावनाओं के बारे में डींगे हांक रहे हैं। कांग्रेस ने तेलंगाना में भाजपा के वाहन के चारों टायरों की हवा निकाल दी है। भाजपा को राज्य में बहुत कम वोट मिलेंगे। राहुल गांधी ने कहा, आपको यहां 2 प्रतिशत वोट मिलेंगे और आप मुख्यमंत्री कैसे बना सकते हैं।

बता दें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी सभा में कहा था कि भाजपा के सत्ता में आने पर पिछड़े वर्ग के नेता को सीएम बनाएंगे। राहुल गांधी ने चुनावी सभा में तंज करते हुए कहा, पीएम मोदी अमेरिका जाएंगे और कहेंगे कि वह अमेरिका में एक ओबीसी राष्ट्रपति बनाएंगे। आप न तो अमेरिका में राष्ट्रपति बना पाएंगे और न ही तेलंगाना में मुख्यमंत्री बना पाएंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes