वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली।
बेटा इस हद तक गिर सकता है, शायद ही किसी ने इस बात का अंदाजा लगाया हो सकता हैं। मामला, अमेरिका के एक शहर से जुड़ा हुआ है। बेटे ने अपने पिता का सिर काट दिया तथा पास में खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीडियो बना लिया। 14 मिनट के वीडियो सोशल मीडिया में खूब प्रसारित हो रहा हैं। बेटे जस्टिन मोहन को पिता माइकल की हत्या तथा शव को शत-विक्षत हालात में बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हत्यारे को अपने गुनाह को लेकर किसी प्रकार से कोई शर्म तक नहीं है। ऊपर से अपने पिता को देश का दुश्मन करार दिया। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। घटना काफी चर्चा का विषय बन चुकी हैं। हत्या मंगलवार की रात की बताई जा रही हैं। शव का पोस्टमार्टम कर वारिसों के हवाले कर दिया गया।
अमेरिका के लेविट टाउन में मंगलवार की रात उस समय दहशत फैल गई, जब एक बेटे ने पिता का सिर काट दिया तथा 15 मिनट की वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दी। घटना की सूचना सबसे पहले मृतक की पत्नी को पता चली। पति का शव देख हैरान रह गई। तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस के बड़े अधिकारियों सहित अन्य बल घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने जस्टिन मोहन को हिरासत में ले लिया। उसे स्थानीय थाना लेकर गए तो वहां से फरार होने का अपराधी ने प्रयास किया। लेकिन, उसे पुलिस ने मुस्तैदी के साथ पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि कथित अपराधी कड़ी निगरानी में रखा गया। उसके लिए पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया। पूर्व किसी अपराध में शामिल होने की बात पुलिस जांच-पड़ताल में सामने नहीं आई। कथित अपराधी 33 वर्ष का हैं। बाप से तंग चल रहा था, इसलिए उन्हें मौत के घाट उतार दिया। कातिल ने बाप को देश का दुश्मन भी करार दिया।
मृतक पूर्व में सेना के विभाग में इंजीनियर बताया जा रहा है। कातिल क्या करता था, इस बारे पुलिस ने अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं किया। मानसिक रोगी होने के बारे पता नहीं चल पाया। पुलिस अपराधी मेडिकल भी करा रही हैं। रिपोर्ट आने से पहले कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस बारे पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने जानकारी दी। हर पहलू पर जांच करने का पुलिस दावा कर रही हैं।