BIG NEWS–पूर्व मुख्यमंत्री होंगे ‘BJP’ में शामिल…….कांग्रेस को लगा जोर से झटका, पीएम मोदी तथा अमित शाह ग्रहण कराएंगे प्राथमिक सदस्यता

वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली। 

कांग्रेस के महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा का दामन थामने जा रहे है। प्रधानमंत्री तथा अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता हासिल करेंगे। इस बात की पुष्टि, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान के काफी करीबी सूत्र ने बताया। पता चला है कि कांग्रेस से वह लंबे समय से नाराज चल रहे थे। उन्हें पार्टी शीर्ष नेतृत्व नजरअंदाज कर रहा था। पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जबकि, अब तक मीडिया में उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस पार्टी का दामन थाम सकते है। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है, उक्त नेता की महाराष्ट्र में काफी संख्या में वोट बैंक है, कहीं न कहीं कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है। 

महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल उस समय आ गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान ने अपना कांग्रेस को इस्तीफा सौंप दिया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने कभी सोचा नहीं था कि चौहान कांग्रेस को छोड़ सकते है। उधर, कयास इस बात के लगाए जा रहे है कि वह अब भाजपा में शामिल हो सकते है। उनके करीबी सूत्र ने तो इस बात की पुष्टि भी कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह-मंत्री अमित शाह से एक गोपनीय बैठक भी कर चुके है। आपस में सहमति बन चुकी है। 2 दिन के भीतर वह भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर सकते है। सूत्रों से पता चला है कि भाजपा उन्हें केंद्र में बड़ा पद दे सकता है। 

इधर, महाराष्ट्र की राजनीति में एक भाजपा के बड़े चेहरे ने कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल ही नहीं अंदाजा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा में शामिल हो सकते है। भाजपा परिवार में शामिल होने वाले हर एक नेता का पार्टी दिल से स्वागत करती है। वैसे, अन्य दल के बड़े नेता उनके संपर्क में है। उनका इशारा कांग्रेस की तरफ था। 

बता दें कि कुछ समय के भीतर कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। पार्टी ने उन्हें बड़े पद भी दिए। इसके लिए कांग्रेस को परिवारवाद पार्टी कहने से भी कोई पीछे नहीं हटा। अब देखना होगा कि देश की 2 प्रमुख राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस तथा भाजपा को आम चुनाव में कितना फायदा होता है। 

100% LikesVS
0% Dislikes