….BJP के इस पूर्व सांसद ने क्यों कर दी बगावत….पार्टी में कैसे मचा बवाल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किसने दिया सुझाव….इस पर ये है खास रिपोर्ट…..?

BJP SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली। 

भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने बोरीवली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है। जबकि भाजपा ने बोरीवली विधानसभा सीट से संजय उपाध्याय को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।


वहीं अपनी उम्मीदवारी पर गोपाल शेट्टी ने कहा, यह मेरे टिकट न मिलने की बात नहीं है। मैंने टिकट नहीं मांगा था। लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेरा नाम सुझाया। उन्होंने आगे कहा कि बोरीवली के स्थानीय कार्यकर्ताओं में से किसी एक को टिकट मिलना चाहिए। बता दें कि गोपाल शेट्टी 2004 – 2014 तक महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य भी रहे थे। फिर मई 2014 में 16वीं और मई 2019 में 17वीं लोक सभा के लिए मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। इस दौरान वे कई स्थायी समिति के सदस्य भी बने थे।


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अब तक कुल 146 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। भाजपा की तरफ से आज ही 25 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई हैं। जबकि इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची में 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों नामों का एलान किया था। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes