वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली।
अभी-अभी भूकंप से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई। लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में रात 10 बजे के करीब भूकंप आया। इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। झटकों से घबराए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की गहराई धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल कहीं से कुछ तरह के जानमाल की हानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
जानिए, भूकंप आने की बड़ी वजह
पृथ्वी के भीतर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
बचाव के सुझाव
भूकंप आने पर सबसे पहले खुले मैदान में जाएं। किसी आवास या कार्यालय में ही फंस गए हों तो टेबल या बेड के नीचे छिपें। प्रयास करें कि जल्द से जल्द बाहर निकला जाए। खुले मैदान में इकट्ठा होना सबसे सुरक्षित स्थान है।