MUST READ….अब तक की गर्मी से पूरे भारत में 60 लोगों की गई जान….नौतपा के चलते अब और बढ़ेगी गर्मी, लू का रेड अलर्ट जारी

HEAT WAVE SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली। 

अधिक गर्मी की वजह से पूरे भारत में 60 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि लगभग 20 साल बाद इतनी अधिक गर्मी पूरे भारत में पड़ रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बार तो पहाड़ी क्षेत्र के कई इलाकों में भी गर्मी पड़ रही है। वहां का तापमान 40 डिग्री पार दर्ज किया गया। पर्यावरण विशेषज्ञ इसे ग्लोबल वार्मिंग बता रहे हैं। उधर, 25 मई से 9 दिन तक चलने वाले नौतपा के चलते भीषण गर्मी पड़नी शुरु हो गई। अनुमान है कि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में पारा 48-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब व हरियाणा समेत 6 राज्यों में 5 दिन के लिए लू का रेड अलर्ट भी जारी किया है। 

इस बीच बिजली की मांग 239.96 मेगावाट के साथ नई रिकॉर्ड पर पहुंच गई। पंजाब में 44.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। इसके अलावा अमृतसर में 43.4 डिग्री, पटियाला में 43.6 डिग्री, लुधियाना में 42.2 डिग्री व फरीदकोट में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में पारा पहले ही 44 डिग्री के पार हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में अगले 5 दिन के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes