PAYTM में बड़ा घोटाला होने के संकेत…………..बंद होने की अफवाह पर कंपनी का विराम…E.D की जांच में 1 हजार एंट्री रडार पर…..सरकार तक हिली

वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली। 

पेटीएम में बड़ा घोटाला होने के संकेत मिल रहे है। जांच-पड़ताल में सामने आया कि उक्त प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म पर पैन कार्ड पर लगभग 1 हजार एंट्री हुई। इस बात का अंदेशा काफी समय पूर्व आरबीआई ने अपनी जांच में दे दिया था। उन्होंने मांग की थी कि इस पूरे प्रकरण को लेकर जांच की आवश्यकता है, क्योंकि, जांच में ही सच्चाई सामने आ सकती है। बड़ा घोटाला भी सामने आएगा। चूंकि, मामला ईडी के पास पहुंच चुका है। प्राथमिक जांच में कई बड़े खुलासे होने से सरकार की नींद भी उड़ गई। दरअसल, सरकार ने ही कुछ समय पहले इन प्रौद्योगिकी संस्थान को ऑनलाइन प्लेटफार्म के स्वीकृति दी थी। अब , घोटाला ही उसके गले की फांस बनता जा रहा है। 

कुछ समय पहले आरबीआई की एक टीम ने पेटीएम के खिलाफ आई शिकायत के आधार पर अपनी जांच बढ़ाई। जांच में काफी गलत पाया गया। मसलन, एक पैन कार्ड पर 1 हजार एंट्री हुई पाई गई। इसे देख आरबीआई खुद हैरान रह गई। उन्होंने अपनी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी। सरकार ने आगे जांच-पड़ताल ईडी को सौंप दी है। सूत्रों से पता चला है कि उनकी प्राथमिक जांच में काफी कुछ सामने आया। उसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्हें लगता है कि उनकी जांच में फरक पड़ सकता है, इसलिए काफी गोपनीय तरीके से काम चल रहा है। 

उधर, कंपनी पेटीएम के बारे अपना लोगों के बीच इस बात का संदेश दे रही है कि ऐसा कुछ नहीं है। पेटीएम कभी बंद नहीं हो सकता है। उन्होंने बाजार में बंद होने की अफवाहों पर पूर्ण रूप से विराम लगा दिया। सही तरीके से डिजिटल भुगतान हो रहा है। ग्राहकों के पैसे एकदम सुरक्षित है। किसी प्रकार से कोई असुविधा नहीं हो रही है। सभी काम पारदर्शी तरीके से चल रहा है। एक तरह से कंपनी लोगों के बीच सब कुछ ठीक चलने की बात पहुंचा रही है।  

सरकार ने दी थी मान्यता

पेटीएम डिजिटल भुगतान प्रणाली लगभग 5 साल से चल रही है। सरकार ने इसे मान्यता दी थी। ग्राहकों ने इस एप से काफी फायदा भी लिया। हर प्रकार की सुविधा कंपनी ग्राहकों को आज भी दे रही है। बताया जाता है कि देश में सबसे अधिक मशहूर डिजिटल ऐप पेटीएम ही है। यह विदेश में भी चलती है। मगर, अब चूंकि, कंपनी पर संगीन आरोप लगे है, ऐसे में कंपनी को बेगुनाह साबित करने में काफी समय लग सकता है। क्योंकि, जांच-पड़ताल उनके खिलाफ चल रही है। एक बात तो साफ की ऐप जल्द बंद नहीं होगी। हां, इसकी गाज कंपनी प्रबंधन से लेकर उन कर्मचारियों पर गिरेगी जो-जो इस घोटाले में शामिल है। 

100% LikesVS
0% Dislikes