वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली।
कटड़ा से दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन होने जा रही हैं। इसके लिए 30 दिसंबर तय समय निर्धारित किया गया। इस बीच किन-किन स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा, इसके लिए सस्पेंस अभी तक जारी हैं। विभागीय सूत्रों से पता चला है कि उधमपुर व कठुआ तथा पठानकोट कैंट में ठहराव होगा।
पता चला है कि रेलवे विभाग दिल्ली मुख्यालय से फिरोजपुर डिवीजन को समय सारिणी भेज दी गई। इसके अनुसार 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन कुल छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके तहत कटड़ा से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत सुबह 11 बजे कटड़ा से रवाना होगी। इसके बाद मनवाल, उधमपुर, कठुआ और शाम 4 बजे पठानकोट कैंट पहुंचेगी।यात्रियों का होगा फायदा
रेल विभाग से संबंधित जानकार बताते है कि इस ट्रेन से यात्रियों को खासा फायदा पहुंचने वाला है, क्योंकि कटडा-दिल्ली का सफर लगभग 7 घंटे का होने जा रहा हैं। हर प्रकार की आरामदायक सुविधा सफर करने वाले यात्रियों को प्राप्त होगी। बताया जा रहा है कि पहले दिन सफर करने वाले के लिए यात्री सीट कोई नहीं शेष हैं।