…..नहीं सुधर रहे खालिस्तानी……..काल सेंटर खोल देश विरोधी गतिविधियां चलाने वाले भाई-बहन दबौचे

एसएनई नेटवर्क.नई दिल्ली।

सिख कौम देश-विदेश में अपनी बहादुरी एवं देश जज्बे को लेकर जानी जाती हैं। लेकिन, कुछ सिख देश विरोधी गतिविधियों (खालिस्तानी) में शामिल होकर कौंम ही नहीं, बल्कि देश का नाम भी धूमिल कर रहे है। हालांकि, सिखों का बहुत बड़ा हिस्सा खालिस्तानी मूवमेंट के खिलाफ है तथा वह कदापि नहीं चाहता कि इस प्रकार की गतिविधियों में वह शामिल हो। फिलहाल, भारत देश के उत्तर-प्रदेश के गाजियाबाद में खालिस्तानी मूवमेंट को अपने काल सेंटर के माध्यम से चला रहा था। चलाने वाले कथित भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इनके पास से काफी मात्रा में देश-विरोधी सामग्री बरामद हुई। कथित अपराधियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की। 

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। इस बात की इनपुट खुफिया एजेंसी को लगी। उन्होंने आगे स्थानीय पुलिस को शेयर की। पुलिस की एक बड़ी टीम ने उक्त सेंटर में दबिश दी। चलाने वाले दोनों कथित अपराधी भाई-बहन निकले। इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल तथा देश विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बरामद। फिलहाल, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दावा इस बात का भी किया जा रहा है कि इनका विदेश में बैठे खालिस्तानियों के साथ संपर्क है तथा प्रचार एक प्रसारित के लिए काफी संख्या में फंडिंग भी हुई। 

बैंक अकाउंट से लेकर जान-पहचान के लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इनके साथ भारत में खालिस्तानी मूवमेंट के लोगों कितने शामिल थे, ताकि, उन्हें भी इस केस में नामजद किया जा सके। पकड़ने वाली टीम ने दावा किया कि भविष्य में इस केस को लेकर बड़ा खुलासा किया जा सकता हैं। अदालत में पेश कर 8 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की जा सकती हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes