बड़ी खबर…त्रिपुरा में एक बार फिर से खिलेगा कमल…तमाम एग्जिट पोल का दावा

एसएनई नेटवर्क.नई दिल्ली। 

त्रिपुरा में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। तमाम एग्जिट पोल में इसको लेकर दावे किए गए हैं। यहां 16 फरवरी को 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। इस बार चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट ने गठबंधन कर लिया था। आइए जानते हैं एग्जिट पोल में क्या-क्या दावे किए गए हैं?


पोलिंग एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+लेफ्ट टीएमपी अन्य
आज तक एक्सिस माय इंडिया 36-45 6-11 9-16 0-0
जी न्यूज मैट्रिज 29-36 13-21 11-16 0-3
टाइम्स नाउ ईटीजी 21-27 18-24 12-17 1-2
इंडिया न्यूज- जन की बात 29-40 9-16 10-14 0-1


2018 चुनाव में क्या हुआ?


2018 में त्रिपुरा के सभी 60 विधानसभा सीटों पर 18 फरवरी को मतदान हुआ था। कुल 297 उम्मीदवार मैदान में थे। तब सूबे में CPI(M) की सरकार थी। चुनाव में CPI(M) ने 57, CPI, RSP, AIFB ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने अपने 59 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। भारतीय जनता पार्टी के 51 और उसकी सहयोगी IPFT के नौ उम्मीदवार मैदान में थे। 27 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव लड़ा था। तृणमूल कांग्रेस के 24 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव के नतीजे तीन मार्च को आए थे।

100% LikesVS
0% Dislikes