POLITICS–खैरा के वकील की दलील….हवा में चला रही पुलिस तीर, इधर,पुलिस का दावा, ड्रग मनी से बनाई संपत्ति

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 2 दिन के लिए पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। खैरा के वकीलों ने दावा किया कि पुलिस हवा में तीर चला रही हैं। इधर, सरकारी वकील ने इस बात का दावा किया कि खैरा ने ड्रग मनी के माध्यम से खूब सारी संपत्ति बनाई। जांच में खैरा बिल्कुल ही नहीं सहयोग कर रहे हैं। 


सरकारी वकील बलजीत सिंह ने अदालत से कहा कि सुखपाल खैरा ने ड्रग मनी से बहुत संपत्ति बनाई है। हमें जांच करनी है लेकिन खैरा पुलिस को सहयोग नहीं दे रहे हैं। इसलिए दो दिन का और रिमांड चाहिए। दूसरी तरफ खैरा के वकील नितिन मिड्ढा व संजीव कंबोज ने अदालत से कहा कि हम पहले ही पुलिस को बता चुके हैं कि खैरा के पास 52 एकड़ जमीन है, दो मकान हैं, एक चंडीगढ़ और दूसरा गांव में। चाहे तो पुलिस माल विभाग, पंजाब की वेबसाइट पर जमीन संबंधी दस्तावेज देख सकती है। पुलिस वैसे भी हवा में ही तीर चला रही है। अदालत ने दोनों पक्षों के वकील की दलील सुनने के बाद खैरा को दो दिन और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

कांग्रेस की सरकार के खिलाफ नारेबाजी


पुलिस गुरुवार शाम चार बजे कड़ी सुरक्षा में खैरा को लेकर अदालत पहुंची थी। उसी समय कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा कार्यकर्ताओं के साथ अदालत परिसर में पहुंचे। बाजवा के न्यायालय परिसर में दाखिल होते ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद रोष में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

100% LikesVS
0% Dislikes