यह हादसा बना गंभीर, इतने लोग हुए घायल, कितनी की है चिंताजनक हालत, जानिए, खास रिपोर्ट में……..?

वरिष्ठ पत्रकार. मुख्तसर। 

एक हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक था। काफी तेज रफ्तार में कार चला रहा था। बताया जा रहा है कि हादसा ग्रस्त लोग इसकी चपेट में आने से काफी दूर जाकर गिरे। घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती किया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं हो पाई। 

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे बुजुर्ग दंपती एक निजी अस्पताल के बाहर रेलवे रोड पर खड़े थे। इस दौरान एकदम से तेज रफ्तार कार आई जिसने बुजुर्ग दंपती को जबरदस्त टक्कर मार दी। बुजुर्ग टक्कर के बाद हवा में उछले और जोर से जमीन पर गिरे। इसके बाद बेकाबू कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया और दीवार से टकराने के बाद कार रुक गई। हादसे में दो बुजुर्गों सहित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। 

आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बुजुर्ग कोटकपूरा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes