वरिष्ठ पत्रकार.जालंधऱ।
एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कबीर नगर निवासी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलर थे और एक बेटी के पिता थे। बताया गया कि रजिंदर कुमार रात को दवा लेने निकले थे और घर लौटते समय डीएवी फ्लाईओवर पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। खून से लथपथ हालत में उन्हें राहगीरों और एक डिलीवरी ब्वॉय की मदद से हैगवर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इससे पहले रविवार को इसी फ्लाईओवर के पास एक ट्रक की चपेट में आकर 23 वर्षीय युवती तमन्ना खुल्लर की भी मौके पर मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। जहां ये हादसे हो रहे हैं, वहीं पर दिन में पुलिस नाका लगाकर चालान काटती है, फिर भी ट्रक चालक बेखौफ होकर तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना एक के एसआई शाम लाल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

