वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
एक दरोगा पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं। प्रवासी महिला तथा 3 बच्चियों के साथ मारपीट तथा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। आरोप लगाया कि उन्हें थाना में 3 घंटा तक अवैध हिरासत में रखा गया। मामला, पंजाब के शाहकोट क्षेत्र से जुड़ा है। डीएसपी के पास लिखित शिकायत पहुंच चुकी है। पुलिस ने दरोगा के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए। महिला ने चेतावनी ने दी कि अगर दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे परिवार सहित धरना पर बैठ जाएगी।
पता चला है कि एक प्रवासी महिला के साथ एक व्यक्ति तंग करता था। इस बारे पीड़ित महिला ने थाना में शिकायत दी। थाना में पीड़ित महिला तथा तंग करने वाले व्यक्ति को बुलाया गया। महिला के मुताबिक, दरोगा ने उसे तथा उसकी बच्चियों के साथ मारपीट तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, 3 घंटा उन्हें अवैध हिरासत में रखा गया। विरोध किया तो धमकी दी गई। उधर, दरोगा से जब बातचीत की गई तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है। पुलिस हमेशा ही जनता की सेवा में 24 घंटा उपस्थिति रहती है। अपना पक्ष बड़े पुलिस के अधिकारी के समक्ष रखेंगे।
उधर, महिला की शिकायत पर डीएसपी शाहकोट ने बताया कि जांच के आदेश जारी कर दिए गए। जांच में आरोप सामने आएगे तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।

