PUNJAB……इस हादसे में चली गई 2 मजदूरों की जान……मलबे में दबे है इतने मजदूर……यह-यह टीम जुटी है राहत कार्य में…….दहशत का वो लम्हा 

वरिष्ठ पत्रकार.रोपड़। 

एक मकान का लेंटर गिरने से 5 पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसा शाम 4 बजे हुआ। मकान को ऊंचा उठाने के लिए जैक का इस्तेमाल किया जा रहा था तो अचानक 2 मंजिला मकान गिर गया। मामला, पंजाब के रोपड़ शहर की प्रीत कॉलोनी का बताया जा रहा है। राहत कार्य जारी है। पुलिस तथा सिविल प्रशासन की दर्जनभर टीम राहत कार्य में जुटी है। 2 मजदूर दम तोड़ चुके है। बताया जा रहा है कि घायलों को पीजीआई लेकर गए है। फिलहाल, उनकी स्थिति बारे अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया।। प्राथमिक जांच में पुरानी इमारत की खस्ता हालत हादसे की वजह बताई जा रही है। लेकिन, प्रशासन जांच रिपोर्ट से पहले कुछ भी स्पष्ट कारण नहीं बता रही है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पता चला कि सभी मजदूर पीछे से उत्तर-प्रदेश के अलग-अलग जिला के रहने वाले है। प्रशासन या फिर सरकार की तरफ से मरने वालों तथा घायलों के लिए किसी प्रकार से आर्थिक राशि देने की घोषणा नहीं की गई। 

बताया जा रहा है कि राहत कार्य में आईटीबीपी पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, फायर बिग्रेड की टीम को राहत कार्य में जुट चुकी है।  डीसी प्रीति यादव ने कहा कि सबसे पहले बचाव कार्य किए जाने जरूरी है। बाद में घटना की जांच की जाएगी ओर देखा जाएगा कि कहां पर लापरवाही हुई है। मकान जैक के जरिये उठाने के नियमों को भी देखा जाएगा।

जानिए, हादसे के दौरान क्या हुआ


घटना से 2 सेकेंड पहले ही मजदूर अली राम पानी पीने के लिए बाहर निकला था कि पीछे से मकान गिर गया और वह बच गया। अली राम ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ एक अप्रैल से काम पर लगे हुए हैं। रोजाना की तरह वह अपना काम काम कर रहे थे और वह ईंट पकड़ा रहे थे। उन्होंने बताया कि 4 बजे के करीब साथी रमेश, काका, साहिल, अभिषेक व जिमामिन मकान में काम कर रहे थे। अचानक मकान गिरने के बाद अंधेरा छा गया।


मकान की पूरी हिस्ट्री


मजदूर ने बताया कि तीन फीट के करीब मकान ऊपर उठा लिया गया था। ईंट लगाकर दीवार का काम किया जा रहा था। यह मकान 1984 में बनाया था। साथ में ही नया मकान बनाने के बाद मालिक उसमें रहने लगे थे। जो पुराना मकान था उसको रिपेयर करवाने के लिए लेंटर ऊपर उठाने का काम करवा रहे थे। इस इलाके में सड़क ऊंची और मकान नीचे होने के कारण पानी घरों के अंदर घुस जाता था। इसी कारण मकान ऊंचा करने के लिए जैक से लेंटर उठाया जा रहा था।

100% LikesVS
0% Dislikes