SNE NETWORK.PUNJAB-DESK.
पंजाब में गोवंश का दुश्मन लंपी वायरस कहर बरपा रहा है। पंजाब के सुनाम और आसपास के ग्रामीण इलाकों में वायरस से 70 फीसदी दुधारू पशु इस संक्रामक विषाणु की चपेट में आ गए हैं।
पंजाब के पशुपालकों के अनुसार, भूख न लगने पर संक्रमित पशुओं की हालत तेजी से बिगड़ रही है। तेज बुखार और शरीर पर गांठें बनने से पशु चारा खाना छोड़ रहे हैं। बीमारी के अचानक फैलने से दवाओं की मांग कई गुना बढ़ गई है। लंपी रोग के इलाज में कारगर पेनिसिलिन एंटीबायोटिक इंजेक्शन की बाजार में भारी किल्लत है।###UK###CANADA###LUMPY###VIRUS###NEWS###AUSTRALIA###NEWZEALAND###PUNJAB###CHANDIGARH###HARYANA###UP###SINGAPORE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###

