….ये हाल है सिविल अस्पताल कपूरथला का….यहां पर बच्चे नहीं सुरक्षित…….नवजात हुआ गायब, परिवार का है रो-रो कर बुरा हाल

I DAY NEW BORN BABY LOST K.P.T

एमके.सोनी.कपूरथला। 

कपूरथला के सिविल अस्पताल परिसर से आज दोपहर बाद एक नवजन्मे बच्चे के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबर है। इस घटना के बाद सिविल अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया और बच्चे की माँ तथा उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। संदिग्ध महिला CCTV में कैद हो गई है। 

बच्चे की दादी का आरोप है कि एक संदिग्ध मास्क पहने महिला जो की नर्स बनकर उनसे मिली थी, और बच्चे के टेस्ट करवाने का झांसा देकर उसे बच्चा लेकर फरार हो गई है। वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्यकारी एसएमओ डॉ. अंजू बाला ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। 

मिली जानकारी अनुसार कपूरथला के सिविल अस्पताल में कल एक गर्भवती महिला फूलोंदेवी पत्नी गुरविंद साहनी हाल वासी गांव खीरावाली मूल वासी बिहार के बड़े ऑपरेशन (सिजेरियन ऑपरेशन) के बाद एक लड़के ने जन्म लिया था। नवजन्मे बच्चे की दादी किरण देवी ने बताया कि आज दोपहर लगभग 1 बजे एक संदिग्ध मास्क पहने महिला जो कि नर्स बनकर उससे मिली और कहा कि बच्चे के कुछ जरुरी टेस्ट करवाने है। इसलिए वह उसके साथ नीचे लेबोरेटरी में बच्चे को लेकर चले।  

किरण देवी ने बताया कि वह उक्त महिला के साथ नवजात को लेकर नीचे चली गई नीचे लेबोरेटरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जब वह SMO ऑफिस के नजदीक पहुंची तो महिला ने कहा कि आपका आधार कार्ड चाहिए। तो उसने महिला से कहा कि आधार कार्ड तो ऊपर वार्ड में है। महिला के कहने पर दादी बच्चा महिला को पकड़ा कर आधार कार्ड लेने चली गई। लेकिन जब वह नीचे आई तो संदिघ्ध महिला और बच्चा दोनों गायब थे।  

घटना के बाद बच्चे के परिजन तथा उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन जांच में जुट गया है। और सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं सिटी थाना पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes