BIG BREAKING-शहर में गैस सिलिंडर लीक होने से हड़कंप मचा… लोगों को सांस लेने में समस्या, बचाव कार्य जारी, कई बेहोश

वरिष्ठ पत्रकार.मंडी गोबिंदगढ़।  

यहां पर अमोनिया गैस सिलिंडर लीक होने से हड़कंप मच गया। मामला, पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में स्थित एक स्क्रैप के गोदाम का बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने के बाद स्थानीय लोगों को सांस लेने में समस्या हुई।

हरकत में आया प्रशासनहरकत में आई नगर काउंसिल और प्रशासन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सिलिंडर से रिस रही गैस को बंद किया। प्रशासन की भारी टीम ने काम शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रशासन के बड़े अधिकारी एवं बचाव कर्मी पहुंचे हैं। लोगों को वहां से हटा दिया गया। दूर दूर तक किसी को अनुमति नहीं दी जा रही हैं। क्षेत्र में पूर्ण रुप में दहशत का माहौल हैं। 

यह लोग हो गए बेहोश

बताया जा रहा है कि बचाव दस्ते में शामिल काउंसिल प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस, सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप शर्मा समेत तीन और फायर ब्रिगेड का एक कर्मचारी गैस चढ़ने से बेहोश हो गए। इनमें जसकीरत सिंह फायरमैन, तरलोचन सिंह ड्राइवर, सुखविंदर सिंह और रोहित कुमार शामिल हैं। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिली है कि सिलेंडर से रिस रही अमोनिया गैस पर काबू पा लिया गया है। सिलेंडर को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes