ENCOUNTER….पकड़े गए बाउंसर मनीष  हत्याकांड में शामिल हत्यारे..दोनों की टांग में लगी गोली

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली। 


एनकाउंटर कर 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दोनों बदमाश पिछले दिनों मोहाली के कस्बा खरड़ में हुए बाउंसर मनीष हत्याकांड में शामिल थे। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली थी। एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विक्रम राणा उर्फ हैप्पी निवासी गांव टियूड और किरण सिंह निवासी खरड़ के रूप में हुई है। इन दोनों के टांग पर गोली लगी है। पुलिस ने उपचार के लिए इन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया है।


मनीष बाउंसर की हत्या लक्की पटियाल ने करवाई थी। 5 साल पहले हुए बाउंसर मीत मर्डर का यह बदला लिया गया था। पंचकूला के गांव सेक्रेतरी स्थित शिव मंदिर के सामने दिनदहाड़े मीत की हत्या की गई थी। चंडीगढ़ के एक क्लब में हुए विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई थी। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित एक क्लब में यह विवाद हुआ था। इसमें कुरुक्षेत्र से आए कुछ लड़कों के साथ विवाद हुआ था। उनके वहां पर हंगामा करने के बाद मौजूद बाउंसर गगनदीप सिंह से उनका विवाद हो गया था। गगन की मदद करने के लिए वहां पर मीत पहुंचा था। इसी विवाद को लेकर बाउंसर मीत की हत्या की गई थी।


2 गैंग की पुरानी रंजिश


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों ग्रुपों के अंदर पुराना विवाद है। 5 जुलाई 2016 को सेक्टर 26 के एक जिम के ट्रेनर अखिल को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। उस समय पुलिस ने गगनदीप सिंह निवासी नयागांव, मनीष कुमार उर्फ मनी निवासी नियूड़ और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस गोलीबारी का बदला लेने के लिए बंबीहा गैंग की तरफ से सेक्टर 26 के ही एक क्लब के अंदर गोलीबारी करवाई थी। उसके बाद बाउंसर मीत की हत्या हो गई थी।

100% LikesVS
0% Dislikes