वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली।
यहां से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई। रात के समय सुनार की दुकान में तैनात सुरक्षाकर्मी की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से एक महिला सहित कुल 4 घायल हो गए। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल भर्ती किया गया। इनमें 2 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामला, पंजाब के जिला मोहाली से जुड़ा है। सुरक्षाकर्मी पाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी की पुलिस ने पुष्टि कर दी। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामला सोमवार की रात 9 बजे के करीब का हैं।
जानकारी के अनुसार मोहाली में एक काफी मशहूर सुनार का एक शोरूम है। एक दर्जन के करीब कर्मचारी काम करते है। इनमें कई महिलाएं भी शामिल है। रात 9 बजे के करीब शोरूम में ग्राहक आभूषण की खरीदारी करने के लिए पहुंचे। भीतर आए सुरक्षाकर्मी की बंदूक से गोली चल गई। इससे महिला सहित कुल 4 घायल हो गए। घायल आरती, साहिल, जय कुमार तथा सोहन खरड़ के रहने वाले है। सभी का इलाज मोहाली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। बंदूक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
सीसीटीवी फुटेज में घटनाक्रम की सभी तस्वीरें कैद हो चुकी है। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह पुलिस के लिए एक प्रकार से सबूत है, जिसे अदालत में पेश किया जा सकता है।