SNE NETWORK.BARNALA.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जम कर निशाने साधे। मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा अफीम की खेती के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। चन्नी ने कहा कि रवनीत बिट्टू को कुछ नहीं पता, कब क्या बात का जाए। वह पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहता है परंतु वह नहीं बनेगा।
चरणजीत चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी अंग्रेजों के रूप में लोगों को लूट रही है। केजरीवाल फिलहाल पंजाब की सरकार चला रहे हैं, जबकि भगवंत मान शाही कैदी हैं। आप दलित विरोधी पार्टी साबित हुई है। अभी तक दलित डिप्टी सीएम की नियुक्ति नहीं की गई है, जबकि उन्हें दलितों की याद चुनाव के समय ही आती है।