वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रविंदर पाल सिंह को विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल आए हैं। मामला, पंजाब के सीमावर्ती जिला तरनतारन से जुड़ा हुआ हैं। बताया जा रहा है कि विदेशी नंबर से संघ प्रचारक को 2 बार फोन आए। पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस की साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लिया हैं। प्रचारक की सुरक्षा में एक अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिया।
शिकायत में पता चला है कि रविंदर पाल सिंह को ये धमकी भरे फोन गांधी पार्क में शाखा बंद करने के बारे में आए हैं। पहला कॉल उन्हें 26 अक्टूबर 2023 को विदेशी नंबर से आया था। उन्हें आरएसएस का तरनतारन में प्रचार बंद कर वापस घर चले जाने को कहा गया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पहले तो उन्होंने इस पर इतना गौर नहीं किया। दूसरा कॉल नौ नवंबर 2023 को फिर विदेशी नंबर से आया। फोन करने वाले ने कहा कि पिछले फोन का कोई असर नहीं हुआ है। अगर प्रचार बंद नहीं किया तो परिणाम का सामना करने को तैयार रहना।