CRIME…..इस दंपति ने ब्रिटेन में भारत का नाम किया बदनाम, 70 किलोग्राम कोकीन पकड़ी जाने पर 33 वर्ष सजा, जानिए, कितने मामलों में ठहराया गया दोषी

वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली।  

ब्रिटेन की अदालत ने भारतवंशी दंपती को नशा बेचने के आरोप में 33 वर्ष की कड़ी सजा सनाई। लगभग 70 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई थी। बताया जा रहा है कि खेप ऑस्ट्रेलिया भेजी जानी थी। 30 मामलों में कथित अपराधियों को दोषी ठहराया गया। उनकी पहचान धीर और रायजादा के तौर पर हुई। जांच-एजेंसी ने मई 2021 में पकड़ा था। तब से जेल में बंद हैं। 

ब्रिटेन का रहने वाला एक दंपती लंबे समय से नशे के व्यापार से जुड़ा था। विदेश में सप्लाई करता था। वर्ष 2021 में कथित दंपती ने ऑस्ट्रेलिया में 70 किलोग्राम कोकीन निर्यात की। खेप को वहां की सीमा बल ने पकड़ लिया। जांच-आरंभ हुई तो खेप ब्रिटेन के रहने वाले दंपती की पाई गई। बल ने इसकी पुख्ता जानकारी राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) को दी। दंपति को मई 2021 में गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ अदालत में मामला चल रहा था। 

आज अदालत ने दंपति को कसूरवार ठहराते हुए उनके खिलाफ 33 वर्ष की सजा सुनाई। पता चला है कि उन्हें निर्यात के 12 तथा मनी लॉन्ड्रिंग के 18 मामले मिलाकर कुल 30 में दोषी ठहराया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes