FRANCE…..अब UPI से होगा भुगतान…..INDIANS के लिए अच्छी खबर, FOREIGN POLICY लाई रंगत

वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली। 

एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) का विदेशी धरती यानी फ्रांस में भी दायरा बढ़ गया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस के एफिल टॉवर में यूपीआई को शुक्रवार को लॉन्च किया गया। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने कहा कि वैश्विक स्तर पर यूपीआई को ले जाना पीएम मोदी के दृष्टिकोण का हिस्सा है। इससे पूर्व दुबई, सिंगापुर में भी यूपीआई द्वारा भारतीय पर्यटक अपना भुगतान कर रहे हैं। इस अवस्था में उस देश की मुद्रा खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती हैं। यह करार हुआ है भारत के मित्रतापूर्ण संबंध रखने वाले देशों के साथ, इसमें प्रमुख रूप से फ्रांस देश भी शामिल हैं। भविष्य में यूपीआई द्वारा लेन देन कोई देशों में आरंभ होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।  


जानिए क्या होता है यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस(यूपीआई)


यूपीआई भारत की मोबाइल आधारित भुगतान प्रणाली है। यह ऐसी प्रणाली है, जो कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल एप्लिकेशन में प्रदान करती है। 2023 के भारत-फ्रांस के संयुक्त बयान में दोनों देशों ने डिजिटल तंत्र को सुदृढ़ करने की वकालत की थी। अब भारतीय इस सुविधा के माध्यम से फ्रांस में किसी को भी भुगतान कर पाएंगे। पूर्व में उक्त देश की मुद्रा के माध्यम से भुगतान हो पाता था। 


अब, श्रीलंका में होगी चाली यह सुविधा


इसी बीच, एक अन्य अच्छी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही श्रीलंका में भी यूपीआई की सुविधा चालू हो सकती हैं। इस बात की पुष्टि श्रीलंका में भारतीय राजदूत संतोष झा ने की। उन्होंने बताया कि श्रीलंका तथा भारत के रिश्तों में काफी सुधार आया। दोनों देशों के बीच व्यापार तथा आगे बढ़ने को लेकर सहमति बनी हैं। जल्द इस पर काम शुरु हो रहा हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes