वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
कुछ भारतवंशी देश का नाम विदेश में मिट्टी में मिला रहे हैं। खासकर, पीछे से पंजाबी मूल के निवासी। ऐसा एक मामला, कनाडा के वैंकूवर में सामने आया। भारतीय (पंजाबी) कुख्यात गैंगस्टर समरजीत सिंह समरा उर्फ चक्की को गैंगवार के दौरान गोलियों से भून डाला गया। पता चला है कि उक्त गैंगस्टर का नाम स्थानीय पुलिस की मोस्ट वांटेड श्रेणी में प्रथम स्थान पर हैं। कई दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया की कि एक पार्टी में गीत को लेकर विवाद हुआ। आपस में गोलीबार शुरु हो गई। दूसरे पक्ष के गैंगस्टर ने उक्त गैंगस्टर को गोलियों से भून डाला। मृत्यु अस्पताल ले जाते समय हुई। शव पुलिस ने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस दर्जन भर के करीब गैंगस्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हर पहलू के आधार पर जांच आरंभ कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले वैंकूवर शहर के एक जगह किसी ने पार्टी का आयोजन किया था। उस पार्टी में समरा गैंगस्टर अपने कुछ साथियों सहित पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में एक अन्य गैंगस्टर पार्टी के लोग भी मौजूद थे। गीत पर डांस चल रहा था। एक गीत को लेकर दोनों पक्ष (गैंगस्टरों) के बीच विवाद हो गया। इस बीच दोनों तरफ से गोली चल गई। कुख्यात गैंगस्टर परमजीत सिंह समरा उर्फ चक्की को कई राउंड गोलियां लगने से जमीन पर गिर गया।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भारी संख्या में पहुंच गई। पुलिस उक्त गैंगस्टर को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह था पूरा मामला
स्थानीय पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि यहां पर एक पार्टी आयोजित हुई थी। उक्त स्थान पर दो गैंगस्टर अपने साथियों सहित पहुंचे थे। डीजी पर गाना चल रहे थे। जिसे बंद कर दिया गया। दोनों तरफ से एक गीत को लेकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गई। कितने राउंड गोलियां चली, फिलहाल, इस बारे जांच-पड़ताल उपरांत बताया जा सकती हैं। कुख्यात गैंगस्टर परमजीत सिंह समरा उर्फ चक्की की अस्पताल में मृत्यु हो गई। कुछ अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। हर पहलू पर जांच पड़ताल जारी हैं।