वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली।
इजरायल ने भारतीय श्रमिकों को अपने देश में बुलाने आमंत्रित किया। प्राथमिक चरण में लगभग 1 हजार श्रमिक अगले सप्ताह पहुंच रहे हैं। इस बात की पुष्टि, इजरायल के सरकारी प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया के माध्यम से की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से हमास के साथ युद्ध चल रहा हैं। इस कारण निर्माण कार्य ठप पड़ा हैं। अब हालात काफी हद तक सुधर रहे है, इसलिए विकास की राह पर लाने के लिए श्रमिकों का योगदान होना काफी अनिवार्य हैं। सरकार ने श्रमिकों को आमंत्रित करने के लिए एक प्रकार से बहुत बड़ा फैसला लिया। बताया जा रहा है कि खाड़ी देश से भी काफी संख्या में श्रमिक इजरायल पहुंचेगे।
इजराइल तथा हमास लड़ाकों के बीच चल रहे युद्ध की वजह से इजरायल का 80 फीसद निर्माण कार्य ठप हो गया। हमास के श्रमिकों का इजरायल ने पूर्व में प्रतिबंध लगा दिया। युद्ध शुरू होते ही विदेशी श्रमिक इजरायल छोड़ कर अपने-अपने देश वापस लौट गए। चूंकि, अब इजरायल ने भारत के श्रमिकों को इजरायल आने के लिए आमंत्रित किया। 10 हजार भारतीय श्रमिक इजरायल पहुंच रहे हैं। इस बात की पुष्टि स्थानीय मीडिया ने भी की।
अगले सप्ताह 1 हजार श्रमिक भारत से इजरायल पहुंच रहे हैं। उनके रहने तथा खाने-पीने का खास प्रबंध किया गया। सूत्रों से पता चला है कि उक्त श्रमिकों को पहले से ज्यादा इस बार पगार मिलेंगी। उधर, भारतीय श्रमिक खुद इजरायल जाने के लिए काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। काफी संख्या में श्रमिकों ने इजरायल जाने के लिए वीजा अप्लाई किया। अन्य देशों से भी इजरायल जाने के लिए श्रमिक तैयार हो रहे हैं। लेकिन, उनकी सही संख्या तथा पुख्ता डाटा अब तक हासिल नहीं हो पाया।