LIVE-UPDATE….अमेरिका की धमकी….आज रात सब कुछ कर देंगे तबाह….कुछ नहीं बचेगा ईरान का….?

BREAKING NEWS-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.WORLD-DESK.

ईरान के तेहरान में मेहराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात हवाई हमला हुआ। - Dainik Bhaskar

ईरान के तेहरान में मेहराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात हवाई हमला हुआ। (CREDIT-BY-SNE-NEWS)

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। इस बीच अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शनिवार को फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचाना है। उनके अनुसार इस कार्रवाई से ईरान की मिसाइल क्षमता को काफी हद तक कमजोर किया जाएगा।

वहीं, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह हवाई हमला हुआ। इसके बाद एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहे एमिरेट्स एयरलाइंस के कई विमानों को वापस मोड़ दिया गया। दूसरी ओर खबर है कि रूस जंग के दौरान ईरान को खुफिया मदद दे रहा है। मॉस्को ने ईरान को मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य विमानों की लोकेशन से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई।

यमन के सना में, ईरान और लेबनान के साथ एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन के दौरान हूती कार्यकर्ताओं ने अमेरिका और इजराइल के झंडे जलाए।

यमन के सना में, ईरान और लेबनान के साथ एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन के दौरान हूती कार्यकर्ताओं ने अमेरिका और इजराइल के झंडे जलाए। (CREDIT-BY-SNE-NEWS)

ईरान का एक युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान ने 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद भारत से मदद मांगी थी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी और इसके बाद 4 मार्च को यह बंदरगाह पर पहुंच गया। जहाज के 183 क्रू मेंबर फिलहाल कोच्चि में भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। IRIS लावन हाल ही में भारत में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 और मिलान 2026 नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था, जो 15 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुए थे। इससे पहले अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। हमले में 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए।

इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स

  • इजराइल को लगभग 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका।
  • ट्रम्प ने अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मुजतबा को उनका उत्तराधिकारी मानने से इनकार किया।
  • US-इजराइल हमलों में ईरान में 1332 की मौत।
  • ईरान में 1300 हमले, 14 मेडिकल सेंटर निशाना बने।
  • ईरान में कई जगह पानी-बिजली की सप्लाई ठप।
  • दावा- ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह।
  • ईरान बोला- कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात जोरदार धमाका हुआ।

ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। (CREDIT-BY-SNE-NEWS)

ईरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को धमाके के बाद कई फीट ऊंची आग की लपटें नजर आई।

ईरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को धमाके के बाद कई फीट ऊंची आग की लपटें नजर आई। (CREDIT-BY-SNE-NEWS)

ईरान के साथ युद्ध के शुरुआती दिनों में मारे गए अमेरिकी सैन्य कर्मी।

ईरान के साथ युद्ध के शुरुआती दिनों में मारे गए अमेरिकी सैन्य कर्मी। (CREDIT-BY-SNE-NEWS)

यमन के सना में, शुक्रवार को ईरान और लेबनान के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हूती समर्थकों ने खामेनेई की याद में रैली निकाली। इस दौरान लोग खामेनेई की तस्वीरों वाले पोस्टर पकड़े हुए थे।

यमन के सना में, शुक्रवार को ईरान और लेबनान के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हूती समर्थकों ने खामेनेई की याद में रैली निकाली। इस दौरान लोग खामेनेई की तस्वीरों वाले पोस्टर पकड़े हुए थे। (CREDIT-BY-SNE-NEWS)

इजराइली हमले के बाद शुक्रवार को लेबनान के बेरूत में कई विस्फोट हुए।

इजराइली हमले के बाद शुक्रवार को लेबनान के बेरूत में कई विस्फोट हुए। (CREDIT-BY-SNE-NEWS) ### USA###CANADA###UK###CHINNA###@

100% LikesVS
0% Dislikes