PM मोदी ने ‘UAE’ में किया बड़ा ऐलान…… जानिए,शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी किस संस्था को किया जाएगा स्थापित, कितने छात्र लेंगे इसका लाभ, यह भी पढ़े इस खास रिपोर्ट में….?

अंतरराष्ट्रीय डेस्क.दुबई।  


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने घोषणा करते कहा कि जल्द ही दुबई में एक नया केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कार्यालय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यूएई में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।


उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डेढ़ लाख से ज्यादा भारतीय छात्र यूएई के स्कूलों में पढ़ रहे हैं। पिछले महीने यहां आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर में मास्टर डिग्री कोर्स शुरू किया गया था और जल्द ही दुबई में सीबीएसई का एक नया कार्यालय खोला जाएगा। ये संस्थान यहां भारतीय समुदाय को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने में मददगार साबित होंगे।


दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने करीबी भाषाई संबंधों की सराहना की और भारत- यूएई की उपलब्धियों को दुनिया के लिए मिसाल बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत और यूएई की उपलब्धियां दुनिया के लिए एक मॉडल के रूप में काम करती हैं। भारत और यूएई की भाषाओं में भी नजदीकियां हैं। अपने 2015 के पहले दौरे को याद करते उन्होंने बताया कि किस तरह से क्राउन प्रिंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। जो अब राष्ट्रपति हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes