SNE NETWORK.INTERNATIONAL DESK.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कब्जे का विरोध करने वाले यूरोप के 8 देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह टैरिफ 1 फरवरी से लागू होगा।ट्रम्प ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड इस टैरिफ के दायरे में आएंगे।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं होता है, तो 1 जून से यह टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा। इससे पहले ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान इन देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।

